किसी लड़की को इंप्रेस करना पुरुष के लिए काफी जटिल काम होता है। चूंकि महिला और पुरुष आम तौर पर एक दूसरे के विपरीत स्वभाव वाले होते हैं ऐसे में किसी महिला के दिल में क्या बात है उसे जानना पुरुष के लिए आसान नहीं होता। महिला को इंप्रेस करने के चक्कर में पुरुष कभी-कभी 'गलत' कदम उठा लेते हैं और अपनी मित्रता की संभावना समाप्त कर लेते हैं लेकिन लड़की को इंप्रेस करने के कुछ टिप्स हैं जिन्हें अपनाकर पुरुष अपने लक्ष्य में सफल हो सकते हैं।   
लड़कियों को इंप्रेस करने के कुछ टिप्स 

स्मार्ट कपड़े पहनें- महिलाएं, पुरुषों को सुंदर कपड़ों में देखना पसंद करती हैं। पुरुषों को सादगीपूर्ण और विनम्र होना महिलाओं को प्रभावित करता है।  

महिला के आंखों में देखें- जो लड़की आपको पसंद करती है उसके साथ बातचीत करते समय उससे नजर से नजर मिलाएं। इससे आप महिला के हृदय में अपनी उपस्थिति दर्ज करा पाएंगे। 

महिला के साथ समान रूप से लेकिन थोड़ा अलग व्यवहार करें- यह बात हमेशा याद रखें कि महिला और पुरुष दोनों समान हैं लेकिन उनमें अंतर भी है। आप महिला के साथ अपने पुरुष मित्र जैसा व्यवहार करने से बचें।

गाली युक्त शब्दों का इस्तेमाल न करें- ज्यादातर महिलाएं गाली-गलौच की भाषा पसंद नहीं करतीं। जबकि पुरुष दोस्तों के साथ बातचीत में आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी कर लेते हैं।

अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें- लड़की के साथ बातचीत करने का जब भी मौका मिले तो उसके सामने अपनी बात प्रभावी तरीके से रखें।

सेक्स के बारे में बात न करें- महिलाएं अक्सर सेक्स को भावनात्मक जुड़ाव से जोड़कर देखती हैं। जब तक आप महिला का विश्वास नहीं जीत लेते तब तक उससे सेक्स के बारे में बात न करें। 

ईमानदार रहिए- आप महिला के सामने कभी लंबी-लंबी और बढ़ा-चढ़ाकर बातें न करें। उसे बताइए कि आप हर एक परिस्थिती में उसे खुश रखेंगे। झूठ आपके रिश्ते को कमजोर बना देगा।

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो 

वेबसाइट का सदस्य बने

अधिक जानकारी भरा लेख पढ़ने के लिए वेबसाइट का सदस्य बने | कुछ जानकारियां सार्वजनिक रूप से गूगल पर नहीं दी जा सकती हैं अतः अगर आप 18+ आयु के हैं तब वेबसाइट के सदस्य बनकर अधिक गंभीर लेख पढ़ कर अपने जीवन को सुख में बना सकते हैं  Fee Rs.101/year

www.swamisir.in 18+ Membership